Fact Checkup

नियम और प्राइवेसी

फ़ैक्ट चेकअप क्या है

फ़ैक्ट चेकअप सेहत से जुड़ी आम बातों को आसान हिंदी और अंग्रेज़ी में समझाता है, भरोसेमंद जगहों (जैसे WHO, ICMR, स्वास्थ्य मंत्रालय, CDC, NHS और PubMed) की जानकारी से।

यह सबके लिए सेहत की आम जानकारी है। इमरजेंसी में 108 या 112 पर कॉल करें। मन की सेहत के लिए टेली-मानस 14416 पर कॉल करें (मुफ़्त, 24 घंटे)।

फ़ैक्ट चेकअप का इस्तेमाल

हमारी जानकारी पढ़कर अपने से कोई इलाज शुरू, बंद या बदलें नहीं। जानकारी और सलाह समय के साथ बदलती हैं, इसलिए हम जानकारी अपडेट करते हैं, और हर रिपोर्ट पर आख़िरी अपडेट की तारीख़ होती है। कुछ गलत लगे तो ऐप में "कुछ गलत लगा? हमें बताएँ" से बताएँ।

हम क्या रखते हैं

कोई अकाउंट नहीं चाहिए, और हम कभी आपका नाम या फ़ोन नंबर नहीं माँगते।

ऐप आपके फ़ोन की एक अनजान ID इस्तेमाल करता है, जो Android सिर्फ़ इसी ऐप को देता है। ऐप दोबारा इंस्टॉल करने पर भी यह वही रहती है, और फ़ोन रीसेट होने पर बदल जाती है। इससे हम आपकी भेजी बातों के जवाब आपको भेज पाते हैं। अगर आप नोटिफ़िकेशन चालू करते हैं, तो हम एक नोटिफ़िकेशन टोकन भी रखते हैं। आपकी भेजी बातें जाँच के लिए रखी जाती हैं और सबके लिए रिपोर्ट बन सकती हैं, पर उनमें आपसे जुड़ी कोई जानकारी नहीं होती।

आपका मूड सिर्फ़ आपके फ़ोन में रहता है। शेयर, लिंक खुलना और खेल के जवाब हम बिना किसी निजी जानकारी के गिनते हैं। हम विज्ञापन नहीं दिखाते और कभी डेटा नहीं बेचते।

आपकी मर्ज़ी

नोटिफ़िकेशन ऐप की सेटिंग्स में बंद कर सकते हैं। ऐप हटाने पर फ़ोन में रखी सारी जानकारी हट जाती है। आपके फ़ोन की ID से जुड़ी जानकारी हटवाने के लिए हमें वह ID लिखकर भेजें। यह ऐप के "और" पेज में सबसे नीचे है, और उसे छूने पर कॉपी हो जाती है। हम भारत के डेटा सुरक्षा क़ानून (DPDP) को मानते हैं।

संपर्क

hello@factcheckup.in